BA Semester-5 Paper-2 Fine Arts - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2804
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- गढ़वाली चित्रकला शैली का विषय विन्यास क्या था ? तथा इसके प्रमुख चित्रकार कौन थे?

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
1. मौलाराम क्यों प्रसिद्ध हैं?
2. गढ़वाली चित्रों में किन धार्मिक विषयों का उल्लेख है?

उत्तर -

उत्तराखंड का गढ़वाल हिमालय अपनी नैसर्गिक सुन्दरता तथा पवित्र वातावरण के लिए प्रसिद्ध रहा है. यह क्षेत्र भारतीय संस्कृति की चेतना का केन्द्र रहा है, गढ़वाल चित्रकला शैली भी इसी क्षेत्र की एक प्रमुख शैली है. इस शैली का इतिहास औरंगजेब के शासनकाल से प्रारम्भ होता है।

औरंगजेब से बचने के लिए सुलेमान शिकोह, गढ़वाल के तत्कालीन राजा पृथ्वीपतिशाह (1625-1660) के पास संरक्षण के लिए आया था, उसके साथ दिल्ली दरबार के दो, पिता एवं पुत्र चित्रकार शामदास और हरदास भी थे, राजकुमार मेदनीशाह ने सुलेमान शिकोह को औरंगजेब को सौंप दिया, परन्तु दोनों कलाकारों को अपने पास ही रहने दिया।

2804_89

मौलाराम की पेटिंग

हरदास की तीसरी पीढी मौलाराम (1740-1833 ) प्रख्यात कवि और गढ़वाली चित्रकला शैली का जन्मदाता बना. वास्तव में मौलाराम के पूर्वज शामदास और हरदास चित्रकार व स्वर्णकार थे, कुछ लोग मौलाराम के पिता मंगतराम को गढ़वाली चित्रकला शैली का जनक मानते हैं. प्रारम्भ में इस कला शैली की छाप मिलती है।

भारत में इस्लाम के प्रभाव व प्रार्दुभाव से चित्रकला के क्षेत्र में नये-नये आयाम स्थापित हुए। फारस से आये शासकों ने भी स्थापत्य कला की ओर विशेष ध्यान दिया, चौदहवीं पन्द्रहवीं शताब्दी में एक मिली जुली कला शैली का विकास हुआ। बाबर स्वयं भी चित्रकला का शौकीन था । वह भारत में फारस से चित्रकारों को अपने साथ लाना चाहता था किन्तु सफल नहीं हुआ।

हुमायूं तथा अकबर ने भी चित्रकारों तथा चित्रकला को प्रोत्साहन दिया, जहांगीर के समय में तो चित्रकला ने संम्पूर्ण आयाम प्राप्त किये। शाहजहाँ के समय में भी चित्रकला का विकास हुआ। उस समय की चित्रकारी के विषय फल, फूल विशेष होते थे। महलों व बगीचों तक विशेष विषय होते थे। औरंगजेब के शासनकाल में चित्रकला को हतोत्साहित होना पड़ा। फलतः तत्कालीन चित्रकारों ने अपना रूझान पहाड़ी रियासतों तथा क्षेत्रों की ओर उन्मुख किया। चित्रकारों का एक दल मुगल दरबार राजस्थान होता हुआ पहाड़ी रियासतों की ओर उन्मुख हुआ । पहाड़ी चित्रकला शैली की दो शाखाएं हैं- कांगड़ा शैली व गढ़वाली शैली, गढ़वाली चित्रकला शैली में भृकुटी के पास नांक की रेखा भीतर की ओर झुकी हुई और चिबुक से गले तक जाने वाली रेखा भी कुछ अधिक गोलाई लिये होती है और धनुषाकार होती है। इनके मुखाकृतियों का यदि उसी प्रकार ग्राफ बनाया जाय तो आयताकार होंगे। ये मुखाकृत्तियाँ कांगड़ा शैली की अपेक्षा लम्बी होती हैं। पहाड़ी चित्रकला लगभग दो सौ वर्षों तक (1650-1890) उन्नत दशा में रही. उन्नीसवीं शताब्दी के मध्यकाल से ही पहाड़ी चित्रकला का पतन प्रारम्भ हुआ। इस कला का स्वर्णयुग अठारहवीं शताब्दी का समय माना जाता है। काश्मीर, जम्मू, कांगड़ा, वसोहली, सुकेत, मंडी, गढ़वाल इन पर्वतीय रियासतों अथवा जागीरों ने अनेक चित्रकारों को आश्रय दिया तथा सोलहवीं सदी से लेकर उन्नीसवीं सदी तक इन राज्यों के पारस्परिक सम्बन्ध काफी घनिष्ठ रहे।

गढ़वाली चित्रकला शैली के समस्त चित्रों के साथ जितनी कविताएं प्राप्त है उन पर हिन्दी के रीतिकाल की काव्य परम्परा की स्पष्ट छाप दिखाई पड़ती है, गढवाली चित्रकला शैली का विषय अत्यन्त विस्तृत रहा है। सांसारिक व असांसारिक विषयों को रंगों में बांधा गया है। गढ़वाली चित्रकला शैली की विशेषता, नायक नायिकाओं के शरीर पर आभूषण है, क्योंकि गढ़वाली चित्रकार पेशे से स्वर्णकार रहे हैं। इन चित्रकारों ने नारी के अलावा पौराणिक विषयों में देवी-देवताओं को बड़ी दक्षता के साथ चित्रित किया है। भागवत पुराण गढ़वाली शैली के चित्रकारों का आधार रहा है गढ़वाली चित्रकला शैली की सबसे बड़ी विशेषता प्रकृति चित्रण है। बिना पत्तों के वृक्ष विशेष रूप से मौलाराम के चित्रों में फूलों से लदे हुए मन्दार वृक्ष दर्शाये गये हैं। चौड़े पंखों की तरह फैले हुए वृक्ष तथा कांटेधारी पुष्प वल्लरियों से भरी झाड़ियाँ गढ़वाली कला शैली के चित्रों में बखूबी से चित्रित की गई है। नायिकाओं का चित्रण बखूबी किया गया है। मौलाराम ने नायिकाओं के निष्पाप सौन्दर्य चित्रण एवं संगीतमय लय को प्रकट करने के लिए रेखाओं का शुद्ध प्रयोग किया। मौलाराम की सुन्दर चित्रकारी ने गढ़वाली चित्रकला के विकास में चार चांद लगा दिये।

गढ़वाली शैली के प्रमुख चित्रकार थे, मोलाराम, जिनकी चित्रकला शैली सर्वत्र एक जैसी नहीं है। गढ़वाली चित्रकला शैली के सर्वप्रमुख आचार्य, कुशल राजनीतिज्ञ, इतिहासविद् मोलाराम ने विभिन्न कोणों से अपनी योग्यता को प्रदर्शित किया था। उन्होंने अपनी रचनाओं से गढ़वाली साहित्य को नई दिशा भी प्रदान की मौलाराम दिल्ली के चित्रकार शामदास की पांचवी पीढ़ी में जन्मे इन्होंने अपने जन्म से श्रीनगर (गढ़वाल) को धन्य किया, 1833 में निधन हुआ।

वह लगभग 93 वर्षो तक जीवित रहे, इनके पिता मंगतराम तथा माता रमादेवी पेशे से स्वर्णकार थे। प्रायः सभी चित्रकार चाहे वे राजपूत शैली या बिन्दु चित्रकार रहे हों, वे वास्तव में पेशे से स्वर्णकार ही थे। इन्होंने अपने पिता से स्वर्णकला के साथ-साथ चित्रकला भी सीखी थी।

मौलाराम गढ़वाल के चार महाराजाओं के शासनकाल में कार्य करते रहे। महाराज प्रदीपशाह (1717-1722) ललितशाह (1722-1780) जयकृतशाह (1780-1785) प्रद्युम्न शाह (17851804) इन सभी राजाओं के शासनकाल में मौलाराम को पर्याप्त प्रोत्साहन मिला था। यद्यपि मौलाराम गोरखा दरबार की कृपा पर आश्रित थे। तो भी इन्होंने आत्मस्वाभिमान को नहीं छोड़ा। मौलाराम ने लम्बे जीवनकाल में कई युगों को देखा - गढ़वाल के राजाओं की छत्रछाया में 1803 तक जीवन बिताया, यह इनकी कला साधना की पराकाष्ठा का युग था । इनके जीवन का द्वितीय भाग गोरखा शासनकाल में बीता था और तीसरा युग अंग्रेजों के आगमन के बाद 1815-1833 तक रहा। इस प्रकार अपनी कलां साधना को उन्होंने श्रीनगर (गढ़वाल) में ही परवान चढ़ाया और यही पर अन्तिम सांस ली।

वृद्धावस्था व अर्थाभाव के कारण मौलाराम का स्वभाव आध्यात्मिक हो गया था। इस प्रकार इस युग में मौलाराम ने आध्यात्म तथा मन सम्बन्धी गाथाओं, कालों की रचनाएं की तथा चित्रकारिता के लिए देवी, चामुण्डा, अष्ट दुर्गा, ग्रह आदि धार्मिक विषयों को चुना। इसके साथ-साथ नये चित्रकारों को भी शिक्षित तथा प्रोत्साहित किया. इनके शिष्य चित्रकला का ज्ञान प्राप्त करने के लिए टिहरी से श्रीनगर 30 मील पैदल चलकर आते थे।

डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल (हिन्दी साहित्यकार ) ने मौलाराम के बारे में कहा है कि मध्यकाल की सांस्कृतिक सुसुप्ति के युग में पहाड़ी चित्रकार ही कला के भारतीयप्रन को जागृत कर रख सके हैं। मौलाराम ने पहाड़ी चित्रकला को श्रेष्ठ नेतृत्व प्रदान किया। 1775 में बनाये चित्र का शीर्षक मोर प्रिया, इसमें अपने प्रिय मोर के साथ खेलती हुई नवयौवना को चित्रित किया गया है।

कहाँ हजार कहाँ लाख हैं, अरव, खरब धन ग्राम, समझे मौलाराम तो, सरब सुदेह इनाम मौलाराम रंगों के कुशल चितेरे थे। इनके चित्रों में हिमालय की छटा, गढ़वाली पशुपक्षियों और वृक्षों की शोभा, नदी का चित्रण है। बंगाल के प्रमुख कलाविज्ञ प्रो. ओ. सी. गांगुली के अनुसार - 'गढ़वाल के मौलाराम के नेतृत्व में कांगड़ा शैली के चित्रकारों ने भारतीय चित्रकला के समूचे इतिहास में सुन्दरतम् अध्याय जोड़ा है।'

मौलाराम की चित्रकला में अठारहवीं शताब्दी की चित्रकला के अनेक प्रभाव दिखाई पड़ते हैं, उदाहरणार्थ- हुक्के के बर्तन का घंटी के आकार का होना तथा चित्रों के साथ हिन्दी, फारसी, संस्कृत तीनों भाषाओं में प्रशस्ति पद्य लिखे होते हैं। मौलाराम के चित्रों में राजस्थानी, मुगल, पहाड़ी तीनों समकालीन शैलियों का प्रभाव भी दिखाई पड़ता है। पहाड़ी चित्रकला के प्रिय विषय - कृष्ण और रूकमणि, राधा-कृष्ण, कृष्ण - गोपियां, सन्यासी राजसी पुरुष, रामायण, महाभारत, दशावतार, कामसूत्र इत्यादि रहे हैं। कांगड़ा के कुछ कलाकार गढ़वाल आये और गढ़वाल के कुछ कलाकार कांगड़ा गये। मौलाराम के शिष्यों में चैतृ और मलकू भी प्रसिद्ध हैं। उनके नाती आत्माराम के चित्र भी उपलब्ध हैं। गढ़वाल के कला पारखी राजाओं ने भी कुछ चित्रों को बनाया है।

मौलाराम की 'कला' की कलाविदों ने प्रशंसा की है क्योंकि पहाड़ी व कांगड़ा कला शैली के विद्वान मौलाराम हुए हैं। उनके चित्रों ने गढ़वाली कला शैली को नये आयाम दिये। मौलाराम की कला शैली में भारतीय संस्कृति, और उस समय की चित्रकला पद्धति और प्रगति पूर्ण रूप से पाई जाती है. पहाड़ी कला में जो क्रांति अठारहवीं शताब्दी में हुई और जो उनके जीवन से सम्बन्धित है, वह पूर्णरूप से मौलाराम की कला में पाई जाती है। मौलाराम की कला में सामान्य साहित्य व सरलता, सौन्दर्य है, उनकी कला में अतीत की गम्भीरता और धीरे-धीरे आगे बढ़ती अठारहवीं सदी की प्रचुर रमनीयता पूर्ण रूप से पाई जाती है।

प्रसिद्ध चित्रकार अजीत घोष के अनुसार कई दृष्टियों से गढ़वाली चित्रकला अपनी समकालीन कांगड़ा चित्रकला शैली से बहुत आगे प्रतीत होती है. चित्रों को शोभायमान और अलंकृत करने के उपादानों में वारिकी और प्राकृतिक सौन्दर्य प्रदर्शन में गढ़वाली कलाकार आगे हैं' श्री वाचस्पति गैरोला का कहना है कि “सदियों से पिछड़ी और अस्तित्व की तलाश में भटकती हुई गढ़वाली चित्रकला शैली ने एक ही दशक की अल्पायु में अपनी अलग पहचान बनाकर भारतीय चित्रकला की समृद्धि में एक नवीन अध्याय जोड़ दिया"।

मौलाराम की प्रसिद्धि चित्रकार के रूप में उत्तरी भारत के शहरों में फैल चुकी थी। मौलाराम कभी-कभी अपने चित्रों के ऊपर तथा पीछे चित्र का भाव तथा लक्षण पद्य में लिख दिया करते थे। जिससे गढ़वाली चित्रकला शैली का प्रचार-प्रसार हुआ।

गढ़वाल की राजधानी श्रीनगर (गढ़वाल) से टिहरी स्थानान्तरित होने पर भी मौलाराम तथा उनके वंशज श्रीनगर ही रहे। इस प्रकार पहाड़ी चित्रकला शैली में मौलाराम का अभूतपूर्व योगदान था। मौलाराम की वजह से पर्वतीय कला की उत्पत्ति और उसकी मृत्यु की कथा सामग्री मिलती है। आश्रयहीन होने के कारण मौलाराम के वंशज गढ़वाली चित्रकला शैली का पर्याप्त विकास न कर सके और इस शैली का दुःखद अन्त हो गया। लेकिन मौलाराम की कलाकृतियां आज भी हमारी गौरवशाली इतिहास की समृद्धि को पुष्ट कर रही है।

आज भी विदेश में अमेरिका के प्रसिद्ध 'बोस्टन संग्रहालय में मौलाराम के उत्कृष्ट कला चित्र शोभा बढ़ा रहे हैं। '

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- पाल शैली पर एक निबन्धात्मक लेख लिखिए।
  2. प्रश्न- पाल शैली के मूर्तिकला, चित्रकला तथा स्थापत्य कला के बारे में आप क्या जानते है?
  3. प्रश्न- पाल शैली की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  4. प्रश्न- पाल शैली के चित्रों की विशेषताएँ लिखिए।
  5. प्रश्न- अपभ्रंश चित्रकला के नामकरण तथा शैली की पूर्ण विवेचना कीजिए।
  6. प्रश्न- पाल चित्र-शैली को संक्षेप में लिखिए।
  7. प्रश्न- बीकानेर स्कूल के बारे में आप क्या जानते हैं?
  8. प्रश्न- बीकानेर चित्रकला शैली किससे संबंधित है?
  9. प्रश्न- बूँदी शैली के चित्रों की विशेषताओं की सचित्र व्याख्या कीजिए।
  10. प्रश्न- राजपूत चित्र - शैली पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
  11. प्रश्न- बूँदी कोटा स्कूल ऑफ मिनिएचर पेंटिंग क्या है?
  12. प्रश्न- बूँदी शैली के चित्रों की विशेषताएँ लिखिये।
  13. प्रश्न- बूँदी कला पर टिप्पणी लिखिए।
  14. प्रश्न- बूँदी कला का परिचय दीजिए।
  15. प्रश्न- राजस्थानी शैली के विकास क्रम की चर्चा कीजिए।
  16. प्रश्न- राजस्थानी शैली की विषयवस्तु क्या थी?
  17. प्रश्न- राजस्थानी शैली के चित्रों की विशेषताएँ क्या थीं?
  18. प्रश्न- राजस्थानी शैली के प्रमुख बिंदु एवं केन्द्र कौन-से हैं ?
  19. प्रश्न- राजस्थानी उपशैलियाँ कौन-सी हैं ?
  20. प्रश्न- किशनगढ़ शैली पर निबन्धात्मक लेख लिखिए।
  21. प्रश्न- किशनगढ़ शैली के विकास एवं पृष्ठ भूमि के विषय में आप क्या जानते हैं?
  22. प्रश्न- 16वीं से 17वीं सदी के चित्रों में किस शैली का प्रभाव था ?
  23. प्रश्न- जयपुर शैली की विषय-वस्तु बतलाइए।
  24. प्रश्न- मेवाड़ चित्र शैली के उद्भव एवं विकास पर प्रकाश डालिए।
  25. प्रश्न- किशनगढ़ चित्रकला का परिचय दीजिए।
  26. प्रश्न- किशनगढ़ शैली की विशेषताएँ संक्षेप में लिखिए।
  27. प्रश्न- मेवाड़ स्कूल ऑफ पेंटिंग पर एक लेख लिखिए।
  28. प्रश्न- मेवाड़ शैली के प्रसिद्ध चित्र कौन से हैं?
  29. प्रश्न- मेवाड़ी चित्रों का मुख्य विषय क्या था?
  30. प्रश्न- मेवाड़ चित्र शैली की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए ।
  31. प्रश्न- मेवाड़ एवं मारवाड़ शैली के मुख्य चित्र कौन-से है?
  32. प्रश्न- अकबर के शासनकाल में चित्रकारी तथा कला की क्या दशा थी?
  33. प्रश्न- जहाँगीर प्रकृति प्रेमी था' इस कथन को सिद्ध करते हुए उत्तर दीजिए।
  34. प्रश्न- शाहजहाँकालीन कला के चित्र मुख्यतः किस प्रकार के थे?
  35. प्रश्न- शाहजहाँ के चित्रों को पाश्चात्य प्रभाव ने किस प्रकार प्रभावित किया?
  36. प्रश्न- जहाँगीर की चित्रकला शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  37. प्रश्न- शाहजहाँ कालीन चित्रकला मुगल शैली पर प्रकाश डालिए।
  38. प्रश्न- अकबरकालीन वास्तुकला के विषय में आप क्या जानते है?
  39. प्रश्न- जहाँगीर के चित्रों पर पड़ने वाले पाश्चात्य प्रभाव की चर्चा कीजिए ।
  40. प्रश्न- मुगल शैली के विकास पर एक टिप्पणी लिखिए।
  41. प्रश्न- अकबर और उसकी चित्रकला के बारे में आप क्या जानते हैं?
  42. प्रश्न- मुगल चित्रकला शैली के सम्बन्ध में संक्षेप में लिखिए।
  43. प्रश्न- जहाँगीर कालीन चित्रों को विशेषताएं बतलाइए।
  44. प्रश्न- अकबरकालीन मुगल शैली की विशेषताएँ क्या थीं?
  45. प्रश्न- बहसोली चित्रों की मुख्य विषय-वस्तु क्या थी?
  46. प्रश्न- बसोहली शैली का विस्तार पूर्वक वर्णन कीजिए।
  47. प्रश्न- काँगड़ा की चित्र शैली के बारे में क्या जानते हो? इसकी विषय-वस्तु पर प्रकाश डालिए।
  48. प्रश्न- काँगड़ा शैली के विषय में आप क्या जानते हैं?
  49. प्रश्न- बहसोली शैली के इतिहास पर प्रकाश डालिए।
  50. प्रश्न- बहसोली शैली के लघु चित्रों के विषय में आप क्या जानते हैं?
  51. प्रश्न- बसोहली चित्रकला पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
  52. प्रश्न- बहसोली शैली की चित्रगत विशेषताएँ लिखिए।
  53. प्रश्न- कांगड़ा शैली की विषय-वस्तु किस प्रकार कीं थीं?
  54. प्रश्न- गढ़वाल चित्रकला पर निबंधात्मक लेख लिखते हुए, इसकी विशेषताएँ बताइए।
  55. प्रश्न- गढ़वाल शैली की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की व्याख्या कीजिए ।
  56. प्रश्न- गढ़वाली चित्रकला शैली का विषय विन्यास क्या था ? तथा इसके प्रमुख चित्रकार कौन थे?
  57. प्रश्न- गढ़वाल शैली का उदय किस प्रकार हुआ ?
  58. प्रश्न- गढ़वाल शैली की विशेषताएँ लिखिये।
  59. प्रश्न- तंजावुर के मन्दिरों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  60. प्रश्न- तंजापुर पेंटिंग का परिचय दीजिए।
  61. प्रश्न- तंजावुर पेंटिंग की शैली किस प्रकार की थी?
  62. प्रश्न- तंजावुर कलाकारों का परिचय दीजिए तथा इस शैली पर किसका प्रभाव पड़ा?
  63. प्रश्न- तंजावुर पेंटिंग कहाँ से संबंधित है?
  64. प्रश्न- आधुनिक समय में तंजावुर पेंटिंग का क्या स्वरूप है?
  65. प्रश्न- लघु चित्रकला की तंजावुर शैली पर एक लेख लिखिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book